Chapra News: मढ़ौरा में रंगदारी नहीं देने पर खिलौना विक्रेता को पीटा
छपरा, सितम्बर 11 -- Chapra News: मढ़ौरा। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी 45 वर्षीय रोजान ने खिलौना बेचने के बदले रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, गत 9 सितंबर की रात करीब 9:28 बजे वह ट्रक से मेले में बिक्री के लिए मंगाए गए खिलौना उतार रहा था। इस दौरान पिंटू कुमार, विश्वजीत कुमार, नूर आलम, गोलू आनंद और अर्जुन कुमार समेत चार-पांच अज्ञात युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि पिंटू कुमार और अर्जुन कुमार ने उससे कहा कि आगामी दशहरा मेला में खिलौना बेचकर काफी रुपये कमाएगा। आरोपियों ने एक लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की और कहा कि राशि देने के बाद ही माल गाड़ी से उतरेगा। रोजान के अनुसार, उसने इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ आए अज्ञात युवकों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.