छपरा, जुलाई 30 -- Chapra News: परिवार ने जताई हत्या की आशंका मढ़ौरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र से एक युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में मढ़ौरा खुर्द निवासी हेमंत कुमार के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी में हेमंत कुमार ने बताया है कि गत 21 जून 2026 की रात उनकी पुत्री घर में सो रही थी। सुबह करीब चार बजे जब परिजनों की नींद खुली तो वह घर से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि गांव के ही शंभू प्रसाद के पुत्र आकाश कुमार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपित युवती की संपत्ति हड़पने तथा गलत नीयत से उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मढ़ौरा में विवाहिता के अपहरण की प्राथमिकी नकदी व जेवर ...