छपरा, अक्टूबर 15 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार सहित कुल तीन लोगों पर अस्पताल में गार्ड का काम करने वाले राम सुरेश शुक्ला ने मारपीट कर सर फोड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में गार्ड ने मढ़ौरा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी के अनुसार, गार्ड ने आरोप लगाया है कि 13 अक्टूबर को डॉ वीरेश कुमार द्वारा उन्हें एक मुकदमे में कथित रूप से झूठी गवाही देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और झूठी गवाही देने से इनकार करने पर 15 अक्तूबर की रात करीब दो उनके साथ अस्पताल प्रभारी डॉ वीरेश कुमार, विष्णुपुरा निवासी विवेक कुमार और तरैया के नेवरी निवासी अभिषेक कुमार द्वारा मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: मढ़ौरा अस्पताल के प्रभारी ने सरकारी कार्य में बाधा डा...