Chapra News: मोबाइल दुकान से 30 लाख की चोरी में तीन गिरफ्तार
छपरा, अक्टूबर 22 -- Chapra News: अमेठी, रांची और सहाजितपुर से पकड़े गए आरोपित 134 नए मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं बाजार स्थित मोबाइल दुकान से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल और नकद की चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 134 नए मोबाइल, चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ एकमा प्रेमचंद सिंह और सहाजितपुर थानाध्यक्ष बिरजू कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों में उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी ओमप्रकाश, मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा निवासी धीरज कुमार और सहाजितपुर निवासी नंदन कुमार शामिल हैं। धीरज कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.