Chapra News: मूर्ति स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: 22 मांझी दक्षिण टोला स्थित मधेश्वरा नाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु दाउदपुर(मांझी)। नगर पंचायत मांझी के दक्षिण टोला गांव स्थित नवनिर्मित मधेश्वरा नाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने भव्य कलश सह शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए रामघाट पहुंची। यहां वेदाचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में विधिवत जलभरी की। इसके बाद कलश में पवित्र जल लेकर श्रद्धालु मंदिर परिसर के लिए रवाना हुए। यात्रा में भक्ति गीतों पर युवक-युवतियां झूमते नजर आए और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि मंदिर में मूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.