छपरा, जुलाई 18 -- Chapra News: 4 - मांझी पोस्ट ऑफिस के समीप शनिवार को जर्जर पुलिया के दोनों किनारे ध्वस्त होने के बाद लाल फीता बांधकर की गई घेराबंदी दाउदपुर(मांझी)। नगर पंचायत मांझी स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप मांझी-दरौली-गुठनी पथ पर बनी पुलिया की जर्जर स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

पुलिया की स्थिति पुलिया के दोनों किनारे ध्वस्त हो चुके हैं। सुरक्षा के नाम पर केवल लाल फीता बांधकर घेराबंदी कर दी गई है, लेकिन इसी घुमावदार स्थान से प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहन, स्कूली बच्चे और सैकड़ों राहगीर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। बरसात के मौसम में पुलिया की हालत और अधिक खतरनाक हो गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस सड़क पर पूरे दिन भारी एवं हल्के वाहनों का आवागमन रहता है।

जलनिकासी की समस्या पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन च...