Chapra News: मुखिया की पहल पर पइन की सफाई, धान की फसल बचने की जगी उम्मीद
छपरा, अक्टूबर 24 -- छपरा और आसपास की प्रमुख स्थानीय खबरें Chapra News: फोटो : 6 दाउदपुर के जैतपुर में मुख्य पइन की सफाई करते मजदूर। दाउदपुर (मांझी)। धान की पककर तैयार फसल को जलजमाव से बचाने के लिए जैतपुर पंचायत में शनिवार को मुख्य पइन की सफाई कराई गई। मुखिया देवसुंदरी देवी की पहल पर निजी कोष से जैतपुर गांव स्थित मुख्य पइन में करीब एक किलोमीटर तक सफाई कार्य कराया गया। इसमें लगभग ढाई दर्जन मजदूर लगाए गए। सफाई शुरू होने से जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे किसानों में राहत की उम्मीद जगी है। पइन की सफाई नहीं होने से खेतों में पानी जमा हो रहा था। इससे सैकड़ों एकड़ में लगी धान की तैयार फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो-तीन वर्षों से जलजमाव की समस्या के कारण धान की खेती के साथ रबी की फसल भी प्रभावित हो रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.