छपरा, जुलाई 29 -- Chapra News: गुरू पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने की बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक सोनपुर। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को यहां के गंगा-गंडक नदियों के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर बाबा हरिहर नाथ मंदिर समेत विभिन्न मठ- मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की। भजन-कीर्तन ओर हर-हर बम-बम के उदघोष से वातावरण गूंज रहा था। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा: सिमरिया गंगानदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीभजन-कीर्तन कार्यक्रम दूसरी ओर गुरू पूर्णिमा पर लोक सेवा आश्रम में आयोजित भजन- कीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आश्रम के व्यवस्थापक संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने मानव जीवन में गुरू की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि गुरू अंधकार से प्रकाश, अधर्म से धर्म, असत्य से सत्य, अन्याय...