छपरा, जुलाई 13 -- Chapra News: परसा,एक संवाददाता। मुंबई में दर्ज चेन स्नेचिंग के एक मामले में मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव में छापेमारी कर नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बलिगांव निवासी तारकेश्वर महतो के पुत्र गोविंद महतो के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मुंबई पुलिस की ओर से प्राप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी होने पर सोमवार की शाम मुंबई से आई पुलिस टीम आरोपित को अपने साथ मुंबई ले गई। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई मुंबई में की जाएगी। स्थानीय पुलिस ने इस कार्रवाई को दोनो...