Chapra News: मिर्जापुर चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर, दो घायल
छपरा, सितम्बर 14 -- Chapra News: मढ़ौरा। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौराहे पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में एक युवक का बायां हाथ टूट गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, तेज गति के कारण एक बाइक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाबू के असोईयां निवासी गामा प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र धन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे घायल युवक की पहचान किशन कुमार के रूप में हुई है। उसका हाथ टूट गया है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.