Chapra News: मिडिल स्कूल बेदवलिया का ताला तोड़ चोरों ने चुराए 11 पंखे
छपरा, जुलाई 10 -- Chapra News: भेल्दी । अमनौर प्रखण्ड के मिडिल स्कूल बेदवलिया में गुरूवार की रात चोरों ने आधा दर्जन कमरों का ताला तोड़कर 11 पंखों व तीन नल की चोरी कर ली। थाने में दिए गए आवेदन में हेडमास्टर मोहन कुमार ने कहा है कि शुक्रवार को जब स्कूल पहुंचा तो देखा कि छह कमरों का ताला टूटा हुआ है और 11 पंखों की चोरी कर ली गई है। चोरों ने पंखों के साथ-साथ तीन नलों की चोरी कर ली है। थाने में आवेदन दिये जाने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताते चलें कि वर्ष 2025 में चोरों ने इसी स्कूल के कई कमरों को तोड़कर 17 पंखों व एमडीएम बर्तन सेट की चोरी कर ली थी। वर्ष 2021, 2022 व 2023 में भी मिडिल स्कूल बेदवलिया में चोरी की घटना घट चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.