छपरा, अक्टूबर 1 -- Chapra News: फोटो : 3 मांझी के रनपट्टी गांव पहुंचे एसडीपीओ सदर-2 प्रेमचंद्र सिंह व पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। दाउदपुर (मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के रनपट्टी गांव में पिछले शनिवार को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय श्रीभगवान महतो की गुरुवार की सुबह पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।

शोक की लहर मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एसडीपीओ सदर-2 प्रेमचंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

प्राथमिकी की जानकारी मृतक की पत्नी चंद्रावती देवी ने मारपीट की घटना को लेकर मांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थ...