छपरा, अगस्त 11 -- Chapra News: तरैया। थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दुकान में घुसकर मारपीट करने और गल्ले से 50 हजार रुपये निकालकर फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी बीर बहादुर सिंह ने तरैया थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें अशोक सिंह, सुबोध सिंह, सुमित सिंह और अभिषेक कुमार को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में बीर बहादुर सिंह ने बताया है कि वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे।

मारपीट का विवरण इस दौरान पूर्व के विवाद को लेकर चारों आरोपित रॉड और डंडा लेकर दुकान पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की मारपीट कर महिला को किया घायल, चार नामजद ...