छपरा, सितम्बर 26 -- Chapra News: तेहटी मोड़ पर इसी की गिरफ्तारी को लेकर हुआ था बवाल मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के माधोपुर गरहा टोला निवासी विकास कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान माधोपुर निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे झारखंड से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शनिवार को उसे छपरा जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, धीरज कुमार मढ़ौरा थाना कांड संख्या में मुख्य आरोपी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। अंततः पुलिस टीम को उसे झारखंड से पकड़ने में सफलता मिली।

ग्रामीणों का प्रदर्शन इस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न...