छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: 4 - रसूलपुर थाना की चनचौरा पंचायत के माधोपुर गांव में हो रहा मरम्मत कार्य हिन्दुस्तान असर रसूलपुर। थाना क्षेत्र की चनचौरा पंचायत के माधोपुर गांव के वार्ड 11 में सड़क मरम्मत और पानी निकासी का कार्य गुरुवार को युवाओं ने शुरू कर दिया। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में सड़क की बदहाली पर 22 जुलाई को प्रमुखता से छपी खबर का युवाओं ने खुद संज्ञान लिया।

युवाओं की सक्रियता पहले गांव के ह्वाट्सएप ग्रुप पर छपी खबर की कटिंग डाल युवाओं ने चर्चा की फिर दोपहर होते ही उजला बालू गिराने का काम शुरू कर दिया गया। मरम्मत कार्य में जूटे अमित राय, हेमंत राय, उधो राय आदि ने बताया कि गांव के युवा समाजसेवी व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चंचौरा के प्रथम मुखिया रहे स्व विक्रमा राय के पौत्र प्रिंस राय ने मिट्टी, बालू व राबिश का ख़र्च खुद व...