Chapra News: मांझी में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद
छपरा, नवम्बर 5 -- Chapra News: मांझी। मांझी थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को नाइन एमएम पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक नशे में धुत था। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ड्यूमाइगढ़ निवासी भरत यादव के पुत्र विकास यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ड्यूमाइगढ़ में एक युवक हथियार से लैस होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही ताजपुर पुलिस चौकी पर तैनात एएसआई बिनोद भारती ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्यूमाइगढ़ पहुंची तथा खदेड़कर युवक को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से एक नाइन एमएम पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है कि हथियार कहां से आया और किस घटना को अंजाम देने की य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.