छपरा, अगस्त 31 -- Chapra News: 7 सोमवार को मांझी के डुमाईगढ़ स्थित शिव मंदिर में क्षतिग्रस्त नंदी की प्रतिमा का जायजा लेते पुलिस अधिकारी व ग्रामीण मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के डुमाईगढ़ घाट पर स्थित धार्मिक स्थल के द्वार पर स्थित प्रतिमा के दोनों सींग सोमवार की सुबह टूटे हुए पाए गए। घटना को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और असामाजिक तत्वों पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

घटना की जांच सूचना मिलते ही मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार दल-बल के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और घटना की गंभीरता से जांच की। मौके पर मौजूद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्रा, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजू गुप्ता, टुन्ना सिंह और ललन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह असामाजिक तत्वों की करतूत नहीं, बल्कि बच्चों के खेलने या महिलाओं द्वारा विधिविधान किये जाने...