छपरा, अक्टूबर 28 -- Chapra News: फोटो 15 मांझी के रामघाट पहुँचे डीएम व डीडीसी ने मुख्यमंत्री के सभा की तैयारियों का लिया जायजा मांझी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 12 नवंबर को मांझी दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इस क्रम में बुधवार की शाम सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और डीडीसी लक्ष्मण तिवारी मांझी के प्रसिद्ध रामघाट पहुंचे और वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने घाट पर चल रहे साफ-सफाई, रंग-रोगन, पेंटिंग और सौंदर्यीकरण के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों और नगर पंचायत के कर्मियों को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मन्दिर व मंडपों को भगवा रंग से रंगने व मघुबनी पेंटिंग से सजाने के अलावा पार्क आदि की बनावट पर गम्भीरता पूर्वक व...