छपरा, अक्टूबर 26 -- Chapra News: मांझी (सारण)। मांझी के प्रसिद्ध रामघाट पर सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सरयू नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब रही मां-बेटी को दो स्थानीय युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना बचा लिया। इस साहसिक कार्य के बाद पूरे क्षेत्र में दोनों युवकों की बहादुरी की चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सिवान जिले के मुस्तफाबाद गांव से एक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ मांझी रामघाट पर सरयू नदी में स्नान करने आई थी। बताया जाता है कि नहाने के क्रम में बच्ची अचानक पांव फिसलने से गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बेटी को डूबता देख मां घबरा गई और उसे बचाने के लिए खुद भी गहरे पानी में कूद पड़ी। लेकिन सरयू के तेज बहाव के आगे दोनों बेबस हो गईं और बहने लगीं। घाट पर चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- Chapra ...