छपरा, सितम्बर 7 -- Chapra News: 9 कृषि विज्ञान केंद्र मांझी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते वैज्ञानिक एवं अन्य माँझी। मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र में उर्वरक अनुज्ञप्ति (खाद लाइसेंस) के लिए आयोजित 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के तहत समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर तीसरे बैच का शुभारंभ सोमवार को किया गया।

प्रशिक्षण के उद्घाटन संबंधी जानकारी उद्घाटन केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डॉ. रविन्द्र कुमार तिवारी, कृषि विज्ञान केन्द्र सरैया, मुजफ्फरपुर के प्रधान डॉ. रामपाल, उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र चन्द्र चन्दोला, कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. सुषमा टम्टा, फसल उत्पादन विशेषज्ञ डॉ. रजनीश सिंह एवं मृदा विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में डॉ. रविन्द्र कुमार तिवारी ने प्रश...