छपरा, सितम्बर 19 -- Chapra News: जिले के सभी प्रखंडों में विकास कार्यों पर पड़ सकता है असर सुरक्षा सहित कई मांगों को लेकर जिले के सभी बीडीओ एकजुट छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में प्रखंड स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का रुख अख्तियार किया है। यह भी पढ़ें- अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिहार ग्रामीण विकास सेवा के अधिकारीबीडीओ की सामूहिक अवकाश चेतावनी बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर जिले के सभी बीडीओ ने 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। इससे प्रखंडों में प्रशासनिक कार्यों के साथ ग्रामीण विकास की योजनाओं की गति प्रभावित होने की आशंका है। शनिवार की शाम सभी बीडीओ कलेक्ट्रेट पहुंचे और आंदोलन की रणनीति पर चर्...