Chapra News: महेंद्रनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत
छपरा, जुलाई 14 -- Chapra News: रसूलपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के माधोपुर गंडक नहर पुल के समीप सोमवार शाम महेंद्रनाथ धाम से पूजा-अर्चना कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सिवान जिले के दुरौंधा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा गांव निवासी 65 वर्षीय श्रीराम राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महेंद्रनाथ धाम से पूजा कर लौटने के दौरान माधोपुर गंडक नहर पुल के पास अचानक टेम्पो चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे टेम्पो पलट गया। हादसे के समय टेम्पो में मृतक के परिवार के अन्य सदस्य भी सवार थे। हालांकि दुर्घटना में केवल श्रीराम राम को ही गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल दूसरे टेम्पो से एकमा स्थित एक निजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.