Chapra News: महारानी माई मंदिर से सोने के सात नेत्र और दानपेटी की नकदी चोरी
छपरा, नवम्बर 5 -- मंदिर से सोने के आभूषण और नकदी चोरी Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। रिविलगंज थाना क्षेत्र के जिगना गांव स्थित महारानी माई मंदिर में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर से माता रानी के सातों विग्रहों में लगे सोने के नेत्र, श्रृंगार के आभूषण और दानपेटी से नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि दानपेटी से लगभग सात हजार रुपये नकद गायब हैं। घटना के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश है। मंदिर के पुजारी शंभूनाथ पांडेय ने बताया कि बुधवार की देर शाम पूजा-आरती के बाद मंदिर और मुख्य गेट में ताला लगाकर वह घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह साफ-सफाई और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला और ताला गायब था। अंदर दानपेटी, खिड़की के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.