छपरा, अगस्त 1 -- Chapra News: श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के उसरी गंगोदाई ब्रह्मस्थान परिसर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में आयोजित शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के दौरान शनिवार को देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधिवत पट उद्घाटन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव, माता पार्वती, राधा-कृष्ण, गणेश, लक्ष्मी, कार्तिकेय, राम-सीता, वीर हनुमान एवं मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट खोला गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

महायज्ञ और मेले का आयोजन महायज्ञ परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां मीना बाजार एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल-तमाशों की व्यवस्था की गई है। महायज्ञ का संचालन संत तपस्वी नारदजी महाराज के सान्निध्य में हो रहा है।

प्रवचन का महत्व...