छपरा, अक्टूबर 12 -- मांझी और मलखाचक में दुर्गा पूजा आयोजन Chapra News: पेज चार पर मांझी। प्रखंड के महम्मदपुर पश्चिम पट्टी स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नवयुवक महावीरी पूजा समिति द्वारा 14 दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधिवत उद्घाटन चिकित्सका डॉ. आभा रानी, डॉ. सतीश कुमार, समाजसेवी विश्वजीत सिंह, राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी विकास सिंह राठौर, मुखिया प्रतिनिधि सुधीर उपाध्याय और सत्येंद्र ओझा उर्फ श्यामू ओझा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. आभा रानी का महिलाओं ने फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं पूजा समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 14 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, देवी जागरण और माता के दरबार के साथ-साथ स्थानीय व बाहरी ...