छपरा, सितम्बर 30 -- Chapra News: फोटो 22 मशरक में बुधवार को अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच करते सिविल सर्जन, नोडल पदाधिकारी एवं अन्य मशरक । एक संवाददाता मशरक प्रखंड क्षेत्र में फर्जी तरीके से संचालित किए जा रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी के नेतृत्व में करीब एक दर्जन अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गयी।

जांच टीम की कार्यवाही जांच टीम में सारण के नोडल पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनंत नारायण कश्यप सहित अन्य शामिल थे। जांच के दौरान ओम अल्ट्रासाउंड केंद्र पर टेक्नीशियन द्वारा कथित रूप से नियमों के विपरीत अल्ट्रासाउंड संचालन किए जाने को लेकर कार्रवाई की गयी। वहीं जांच टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही राधे कृष्ण अल्ट्रासाउंड, ...