छपरा, अगस्त 8 -- Chapra News: मशरक। एक संवाददाता मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 बेन छपरा गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एनएच-227 ए राम जानकी पथ के चंदेश्वर मोड़ से एकमा-सहाजितपुर-मशरक मुख्य पथ तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क के दोनों किनारों पर किए गए पक्के अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक सतर्कता देखने को मिली और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर प्रखंड के अधिकारी थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: फुटपाथ अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, दुकानदारों को अंतिम चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...