Chapra News: मवेशी चरा रहे युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत, परिवार में कोहराम
छपरा, सितम्बर 11 -- Chapra News: रसूलपुर। थाना क्षेत्र के अतरसन गांव में शुक्रवार को मवेशी चरा रहे 22 वर्षीय युवक की हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे अतरसन गांव में मातम का माहौल पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार, अतरसन गांव निवासी स्वर्गीय अरविंद सिंह का सबसे छोटा पुत्र अर्जुन सिंह अपने मवेशियों को लेकर गांव के बधार में चराने गया था। इस दौरान वह बधार से गुजर रहे हाईटेंशन 11,000 वोल्ट बिजली के टूटकर गिरे हुए तार की चपेट में आ गया। करंट इतना भयानक था कि युवक को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर जान चली गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अर्जुन सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता की मृत्यु के बाद वह परिवार का बड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.