Chapra News: मनरेगा से लगे पौधों के सुरक्षा उपकरणों को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा
छपरा, जुलाई 30 -- Chapra News: रसूलपुर। थाना क्षेत्र की चनचौरा पंचायत के माधोपुर गांव में वृक्षारोपण अभियान के तहत एक महिला किसान द्वारा लगाये गये पेड़ों के सुरक्षा उपकरणों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बुधवार की रात्रि तोड़ डाला गया। इस संबंध में रसूलपुर थाने को महिला किसान रमिता देवी द्वारा दिए गये आवेदन में कहा गया है कि वो मनरेगा (वीबीरामजी) योजना के तहत दो सौ से ऊपर पेड़ लगाई हैं जिसे सरकार द्वारा प्रदत्त सीमेंटेड खंभे, तार आदि सुरक्षा उपकरण से खेत की घेरा बंदी की गई है। बुधवार की रात तीन चार खंभों और तार को तोड़ कर तहस नहस कर दिया गया । थानाध्यक्ष प्रिंस राज ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। शराब के नशे में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया एकमा। शराबबंदी अभियान के तहत एकमा थाना पुलिस ने गुरुवार को नौतन बाजार निवासी राकेश सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.