छपरा, जुलाई 14 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रखंड के लेरुआ गांव में छापेमारी कर करीब 150 लीटर देशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही कथित शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद को सूचना मिली थी कि लेरुआ गांव निवासी श्रवण मांझी अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब का भंडारण कर कारोबार कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से करीब 150 लीटर देशी शराब के पाउच बरामद कर जब्त कर लिए। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही आरो...