छपरा, अक्टूबर 14 -- Chapra News: विजयादशमी पर होगा रावण दहन, राम और रावण की सेना के बीच होगा प्रतीकात्मक युद्ध फोटो 19 मढ़ौरा पुरानी बाजार पर बन रहा रावण का 71 फीट लम्बा विशालकाय रावण का पुतला मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा में विजयादशमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मढ़ौरा पुरानी बाजार दुर्गापूजा समिति की ओर से इस वर्ष करीब 71 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का निर्माण कराया जा रहा है। पुतले के निर्माण का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। विजयादशमी के दिन रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: तुपदाना में जलेगा 50 फीट का रावण निर्माण कार्य से जुड़े उमेश साह ने बताया कि विशालकाय पुतले को तैयार करने में करीब 400 बांस, 100 से अधिक जूट के बोरे, 3...