छपरा, अक्टूबर 27 -- मढ़ौरा बाजार में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी Chapra News: खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी, बिना लाइसेंस संचालित हो रही हैं कई दुकानें मढ़ौरा। एक संवाददाता त्योहारों के मौसम में मढ़ौरा बाजार में मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री बेरोकटोक धड़ल्ले से किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। बाजार में विभिन्न ब्रांडों के नाम पर मिलावटी चावल, दाल, चोकर, खाद्य तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री खुलेआम की जा रही है। इससे आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, खाद्य सुरक्षा व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की ओर से इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मढ़ौरा बाजार की कई दुकानों में खाद्य सुरक्षा और व्यापार से जुड़े ...