Chapra News: मटका फोड़ कार्यक्रम में कट्टा-कारतूस लेकर पहुंचे दो नाबालिग धराए
छपरा, सितम्बर 8 -- Chapra News: एक को मौके से तो दूसरे को घर से पुलिस ने पकड़ा दोनों के पास से कट्टा व कारतूस बरामद गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा बाजार के खोदाईबाग रोड स्थित कैलाश आश्रम में सोमवार की शाम मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान हथियार लेकर पहुंचे दो नाबालिग किशोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों के पास से एक-एक देसी कट्टा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने एक मोबाइल भी जब्त किया है। मोबाइल की जांच में हथियार से संबंधित फोटो और वीडियो मिलने की बात सामने आई है।
कार्यक्रम में पुलिस की तैनाती पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम के पश्चिमी छोर पर कुछ युवकों के हथियार के साथ मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ कैलाश आश्रम पहुंचे। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ युवक भागने लगे। पुलिस बल ने घेराबंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.