छपरा, अक्टूबर 22 -- Chapra News: नंगे तार से घेराबंदी कर प्रवाहित किया गया था करंट फोटो 9 गड़खा थाना क्षेत्र के कदना दक्षिण टोला स्थित चंवर में गुरुवार को करंट की चपेट में आई महिला की मौत के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ और रोते-बिलखते परिजन गड़खा, एक संवाददाता। कदना दक्षिण टोला स्थित चंवर में गुरुवार को मक्के के खेत की घेराबंदी में लगे नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका 48 वर्षीया कांती देवी गड़खा थाना क्षेत्र के महमदपुर पंचायत के बलहा गांव निवासी सुरेश राय की पत्नी थी।कांती देवी राजमिस्त्री से काम की बात करने महमदपुर गांव गई थीं। वहां से वह चंवर की पगडंडी के रास्ते घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में मक्के के खेत को घेरकर लगाए गए नंगे तार में करंट प्रवाहित था। तार की चपेट में आते ही उनकी मौके ...