छपरा, अक्टूबर 24 -- तरैया की स्थानीय घटनाएं और जनहित गतिविधियां Chapra News: तरैया । थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में मंदिर में सो रहे पुजारी रामाशंकर सिंह पर हुए हमला व मारपीट में पीड़ित पुजारी ने स्थानीय थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। शामपुर प्राथमिक विद्यालय से चार क्विंटल चावल चोरी, थाने में शिकायत तरैया। थाना क्षेत्र के शामपुर प्राथमिक विद्यालय से अज्ञात चोरों ने मध्याह्न भोजन योजना का आठ बोरा चावल चोरी कर लिया। चोरी हुए चावल की मात्रा करीब चार क्विंटल बताई गई है। इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फरीदा खातून ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात चोरों ने विद्यालय के मध्याह्न भोजन कक्ष का ता...