Chapra News: मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा
छपरा, जुलाई 15 -- Chapra News: भेल्दी, एक संवाददाता। गुप्त नवरात्र के पावन मौके व अखण्ड अष्टयाम को लेकर बुधवार को अमनौर प्रखण्ड के मलाही में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों नर-नारियों व युवतियों ने पीले मांगलिक परिधानों में जल यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा मलाहीं पंचायत स्थित देवी मंदिर के प्रांगण से निकली जो हकमा, मलाहीं, लहेर छपरा, बांसडीह गांव होते हुए डबरा नदी पहुंची जहां आचार्य के वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरकर वरूण देवता का आवाहन करने बाद सभी श्रद्धालुओं का जत्था मलाही देवी स्थान पर पहुंचा। कलश यात्रा में जय श्रीराम, जय माता दी के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस वार्षिक आयोजन को लेकर स्थानीय युवाओं में हर्ष और भक्ति का माहौल है।अखंड अष्टयाम के दूसरे दिन पूर्णाहुति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.