छपरा, अक्टूबर 30 -- Chapra News: मंडल कारा में बंदियों के लिए स्वास्थ्य शिविर सदर अस्पताल के सात विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया इलाज आंख, दांत और हड्डी समेत विभिन्न रोगों की हुई जांच फोटो : 14 छपरा मंडल कारा में शुक्रवार को आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बंदियों की जांच करते चिकित्सक छपरा, एक संवाददाता। छपरा मंडल कारा में शुक्रवार को बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में सदर अस्पताल छपरा से प्रतिनियुक्त सात विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 112 बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार भी दिया गया। शिविर में फिजिशियन, नेत्र रोग, हड्डी रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग व नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी से...