छपरा, अगस्त 14 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी परसा पश्चिमी मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को भेल्दी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह एवं भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भेल्दी स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद गांधी आश्रम से तिरंगा यात्रा शुरू की गई। तिरंगा यात्रा गांधी आश्रम से निकलकर भेल्दी चौक बाजार पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। इसके बाद यात्रा हनुमान मंदिर तक पहुंची और वहां से पुनः गांधी आश्रम लौटकर समाप्त हुई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: एनडीए कार्यकर्ता...