छपरा, अगस्त 1 -- Chapra News: तरैया। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चौकीदार समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में नेवारी गांव के चौकीदार गति राय, राजबलम राय, सबिता देवी, सरेया रत्नाकर के प्रमोद राय, मनोज राय, रीना कुमारी तथा हजरत अली शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज तरैया रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्व रंजिश में मारपीट, पांच घायल, एक सदर अस्पताल रेफर तरैया । थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम पूर्व रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में कमला राय की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं चैनपुर के सोनू कुमार, राजेश्वर राय, महुली के सूरज ...