Chapra News: भूमि विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
छपरा, सितम्बर 1 -- Chapra News: तरैया । थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में श्याम बाबू मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना में शामिल लोगों एवं मारपीट के कारणों की जानकारी ली जा रही है।
राजस्व कर्मचारियों की कमी चार राजस्व कर्मचारियों ने किया योगदान, पंचायत आवंटित तरैया । तरैया अंचल कार्यालय में 13 राजस्व कर्मचारियों के स्थान पर फिलहाल मात्र चार राजस्व कर्मचारियों ने योगदान किया है। अंचल कार्यालय के लिपिक चंदन कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी विक्रम कुमार को माधोपुर, पोखड़ेरा और पचड़ौर पंचायत का प्रभार दिया गया है। वहीं अभय राज को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.