Chapra News: भूमि के अभाव में लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश
छपरा, अगस्त 12 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पंचायती राज पदाधिकारियों, कार्यपालक पदाधिकारियों एवं मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक हुई। जिला पदाधिकारी सह प्रधान जिला जनगणना अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने विकास योजनाओं, लंबित कार्यों और भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा की।उन्होंने 30 अगस्त तक तैयार होने वाली जिला जनगणना पुस्तिका के प्रथम भाग की रिपोर्ट समय-सीमा में त्रुटिरहित उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पंचायती राज सरकार भवन एवं कन्या विवाह मंडप के लिए भूमि की कमी को लेकर बीडीओ को मुखिया के साथ समन्वय कर भूमि उपलब्ध कराने को कहा।मनरेगा के तहत 164 पंचायतों में भूमि के अभाव में खेल मैदान नहीं बन पाने पर जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसरों व आसपास उपलब्ध सरकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.