छपरा, अक्टूबर 12 -- Chapra News: जेपीयू में छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन आयोजित हुआ अकादमिक सत्र छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू), छपरा में भारतीय ज्ञान प्रणाली को उच्च शिक्षा से जोड़ने के विषय पर आयोजित छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन सोमवार, 12 अक्तूबर को अकादमिक सत्र आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित विज्ञान खंड में चल रहे इस कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में इसकी उपयोगिता पर चर्चा की गई।कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को भारतीय ज्ञान प्रणाली के विभिन्न आयामों से परिचित कराना तथा उच्च शिक्षा व अनुसंधान में इसके समुचित उपयोग के लिए प्रेरित करना है। इसके माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा और वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के बीच बेहत...