छपरा, अक्टूबर 8 -- Chapra News: जेपीयू में छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, भारतीय ज्ञान प्रणाली के वैज्ञानिक और दार्शनिक पक्षों पर होगी चर्चा फोटो: 10 जेपीयू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत करते कुलपति प्रो. (डॉ.) परमेंद्र कुमार बाजपेयी पेज छह की लीड छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय ज्ञान परंपरा को उच्च शिक्षा और अनुसंधान से जोड़ने की दिशा में जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय परिसर स्थित विज्ञान ब्लॉक में गुरुवार को 'उच्च शिक्षा में भारतीय ज्ञान प्रणाली की प्रासंगिकता' विषय पर छह दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (एफडीपी) का शुभारंभ हुआ। मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (एमएमटीटीसी), बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के सहयोग व राज्यपाल सचिवालय, राजभवन, पटना के प्रा...