Chapra News: भाथा गांव में गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
छपरा, जुलाई 18 -- Chapra News: मकेर, एक संवाददाता। मकेर थाना क्षेत्र के भाथा गांव में शुक्रवार की देर शाम गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान भाथा गांव निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन के पुत्र मोहम्मद सुफियान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुफियान घर से करीब 300 मीटर दूर बालू के ढेर पर खेल रहा था। खेलते समय वह फिसलकर पास के पानी भरे गड्ढे में गिर गया। अंधेरा होने पर जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो गड्ढे में उसका शव मिला। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुफियान दो भाइयों में छोटा था और पहली कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में तेज और होनहार था। उसकी असामयिक मौत से पूरे गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.