छपरा, सितम्बर 11 -- Chapra News: परोपकार और सेवा ईश्वर भक्ति के महत्वपूर्ण मार्ग हैं : कन्हैया जी महाराज हरिहरनाथ मंदिर के यात्री निवास में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बाढ़ व बारिश के बाद भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो सोनपुर। सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर के यात्री निवास में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव सप्ताह के अवसर पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के पांचवें दिन शुक्रवार की शाम वृंदावन से आये आस्था चैनल के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री उर्फ कन्हैया जी महाराज को सुनने के लिए महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं गुरुवार की देर शाम प्रदेश के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी भी सोनपुर पहुंच कर हरिहरनाथ मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में श्रीमद् भागवत कथा की ...