छपरा, अगस्त 20 -- Chapra News: अमनौर, एक संवाददाता। अमनौर बाजार के मुख्य चौराहा स्थित भूमि पर चल रहे भवन निर्माण कार्य पर प्रशासन ने तत्काल रोक लगा दी है। गुरुवार को प्राप्त आवेदन के आधार पर सीओ सुप्रिया एवं थानाध्यक्ष विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण करा रहे भू-स्वामी को तत्काल निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि निर्माण स्थल की भूमि एवं सड़क की मापी कर यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि सरकारी भूमि की सीमा कहां तक है। इसके बाद ही निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि यह स्थल एसएच-73 एवं एसएच-104 के प्रमुख जंक्शन से जुड़ा है।

भविष्य की आवश्यकता भविष्य में सड़क एवं जंक्शन के विस्तार की आवश्यकता पड़ने पर भूमि अधिग्रहण की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसी स्थिति में सरकार के निर्...