छपरा, जुलाई 20 -- Chapra News: आज विशाल महाभंडारे के साथ होगा समापन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना कर रहे 9 - गड़खा प्रखंड के मौजमपुर गांव स्थित महारानी स्थान पर श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ डोरीगंज।

महायज्ञ का समापन एक संवाददाता गरखा प्रखंड के मौजमपुर स्थित पावन मां महारानी स्थान पर आयोजित सात दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। मंगलवार को विशाल महाभंडारे के साथ महायज्ञ का विधिवत समापन होगा। पूरे आयोजन के दौरान मां महारानी के दर्शन, यज्ञ में आहुति और श्रीहरि कथा के श्रवण के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

श्रद्धालुओं की उपस्थिति वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और भजन-कीर्तन से पूरा पर...