छपरा, सितम्बर 26 -- Chapra News: विधायक छोटी कुमारी ने हवन में दी आहुति छपरा, एक संवाददाता। शहर के नारायण पैलेस स्थित दालदली बाजार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को भक्तिमय वातावरण में विधि-विधान के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर छपरा विधायक छोटी कुमारी ने पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति दी। और क्षेत्रवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इसके बाद आरती के साथ कथा का विधिवत समापन किया गया।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी आवश्यक है। धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और संस्कार मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है और युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से परिचित होती है।कथा समापन के बाद दोपहर से भ...