छपरा, नवम्बर 3 -- Chapra News: मकेर । रेवा घाट पुल के उत्तरी छोर पर मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मकेर थाना क्षेत्र के प ठहरा गांव निवासी दिनेश कुमार और सोनू कुमार तथा चांदनी चौक निवासी विश्वनाथ राय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विश्वनाथ राय का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। वहीं, दिनेश कुमार और सोनू कुमार का इलाज मुजफ्फरपुर में कराए जाने की बात बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रेवाघाट पुल पर बाइक व साइकिल में टक्कर, तीन जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...