Chapra News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार लैब टेक्नीशियन घायल
छपरा, अगस्त 23 -- Chapra News: एकमा। एकमा-ताजपुर-डुमाईगढ़ मुख्य मार्ग पर सरयू पार गांव के समीप रविवार को बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पेट्रोल पंप के पास हुआ।
घटना की जानकारी घायल युवक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के परसा दक्षिणी पंचायत के मधुबन गांव निवासी परमेश्वर कुमार राय के पुत्र राकेश कुमार (22) के रूप में हुई है। वह एकमा बाजार स्थित एक निजी पैथोलॉजी में लैब टेक्नीशियन है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों ने घायल को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक मयंक कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। जांच में युवक के बाएं पैर में फ्रैक्चर पाया गया।
अस्पताल में इलाज उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया।
श्री कृष्ण जन्मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.